Visit our social pages:

Indra Welfare Trust
  • +91 9452424809

    Requesting a Call:

  • E-mail

    indrawelfaretrust@gmail.com

BPL-I Health Card

BPL-I Health Card

INFORMATION

बी.पी.एल.आई. योजना I.W.F.T. द्वारा शुरू की गई है, जो एक धर्मार्थ संस्था और एक पंजीकृत -सोसाइटी है जो मुख्य रूप से गरीब और पिछड़े समुदाय के लाभ के लिए स्थापित है, जो गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल.) परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है। बी. पी. एल. आई. योजना का उद्देश्य बीपीएल घरों को वित्तीय देनदारियों से सुरक्षा प्रदान करना है जो कि अस्पताल में भर्ती होने वाले स्वास्थ्य संबंधी वित्तीय झटकों से उत्पन्न होती हैं। बी. पी. एल. आई. योजना के लिये I.W.F.T ने इन्द्रा सुपर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल प्रा. लि. के साथ करार किया है। इस योजना में पहले से मौजूद शर्तें पहले दिन से कवर की जाती हैं और कोई आयु सीमा नहीं है। कवरेज में परिवार के सदस्य शामिल होते हैं जिसमें घर का मुखिया, पति व पत्नी और आश्रित शामिल होते हैं।

BENEFITS

  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड बनवाने पर आप के जीवन में अनेकों लाभ की योजना।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड मात्र रु 250/- प्रति व्यक्ति (वाराणसी जनपद हेतु) एवं रू. 750/ (अन्य जनपदों हेतु) बनाया जाएगा।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड की वैधता आजीवन के लिए रहेगी।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक हेल्पडेस्क पर सीधे संपर्क करके उसका लाभ व जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक को हेल्पडेस्क पर अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड या हेल्थ कार्ड प्रस्तुत करना होगा जिससे उसका पूरा विवरण प्रस्तुत हो जाएगा और उसके इलाज की सभी सुविधाएं दिखने लगेंगी।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक को इलाज के लिये बिना लाइन में लगे तुरंत इलाज की विशेष सुविधा प्राप्त होगी।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक को अस्पताल के सभी सुविधाओं का लाम बिल्कुल न्यूनतम दर पर दी जाएगी, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता है।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक को एवं उसके परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लड जाँच, रेडियोलोजी जाँच न्यूनतम दर पर की जाएगी।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक को हॉस्पिटल की ओ०पी०डी० शुल्क एवं आई०पी०डी० शुल्क बिल्कुल मुफ्त रहेगा।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक को एम्ब्युलेन्स की सुविधा मुफ्त दी जाएगी क्योंकि आपातकालीन मरीज को सही समय पर हॉस्पिटल पहुँचा कर उसके जीवन को बचाने में सहायक होगी।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक को ऑपरेशन एवं दवाओं में विशेष छूट की सुविधा होगी।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक भविष्य में भी अपने किसी नए सदस्य जैसे नवजात शिशु को इस कार्ड में सम्मिलित कर सकता है।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक को हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की सुविधा भी विशेष छूट के साथ प्रदान की जाएगी ।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड बनवाने के बाद आपके और आपके परिवार की स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी समस्याओं का निदान हॉस्पिटल परिसर के एक छत के नीचे अत्याधुनिक मशीनों तथा डॉक्टरों के एक टीम के साथ मात्र कुछ मिनटों में आपको मिल सकती है।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड कार्ड धारक हॉस्पिटल के सुविधा प्राप्त करने के बाद अन्य सगे-संबंधियों को लाभ योजना के बारें में बताएं, जिससे उनके भी जीवन में खुशियों आ सके और उनका जीवन पूर्ण रूप से निरोग हो जाये ये आपके जीवन का मूल मंत्र है।

REQUIRED DOCUMENTS

इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. - आई फॉर्म भरते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, बिजली बिल और जलकर बिल का फोटोस्टेट जमा करना होगा।

REGISTRATION FEE

यह योजना मुख्यतः शहरी गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए है इसलिए इसका रजिस्टेशन शुल्क मात्र रू० 250/- प्रति व्यक्ति (वाराणसी जनपद हेतु) एवं रू. 750/- (अन्य जनपद हेतु) रखा गया है जिससे कि गरीब और कमजोर वर्ग इसका अधिक से अधिक लाभ ले सके।

TERM & CONDITION

  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड धारक के कार्ड की वैधता अनुचित व्यवहार या झूठा प्रपत्र जमा करने पर किसी भी समय समाप्त करने का अधिकार बी.पी.एल. आई. के पास सुरक्षित रहेगा ।
  • बी.पी.एल.-आई. हेल्थ कार्ड के किसी वाद विवाद का निस्तारण वाराणसी न्यायालय के अधीन ही मान्य होगा ।

HELP LINE & WHATSAPP NO

बी.पी.एल. आई. हैल्थ कार्ड के बारे में अधिक जानकारी और सहायता के लिए 2 हेल्पलाइन नम्बर प्रमुख है:- 8090448151 एवं 8090178151 इसके साथ ही एक WHATSAPP नंबर 8090178151 भी प्रदान किया गया है।

PROTECTED UNDER COPYWRIGHT LAW

बी.पी.एल. आई. हैल्थ कार्ड योजना के अंतर्गत बी.पी.एल. आई. लोगो (प्रतीक चिन्ह) एवं कार्ड का प्रारूप, नियम व शर्तें तथा डिजाइन पूरी तरह से कानूनी अधिकार बी.पी.एल. आई को प्राप्त एवं सुरक्षित है। इसकी नकल करना पूरी तरह कानूनी अपराध है। यदि कोई इसका नकल करते हुए भविष्य में पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जायेगी।

OTHER RULES

बी.पी.एल. आई. हैल्थ कार्ड योजना हेतु इस निर्देशिका में दी गयी जानकारियां केवल जागरूकता हेतु प्रकाशित की जा रही हैं। इस योजना में कोई भी बदलाव करने का स्वामित्व आई, डब्ल्यू.एफ.टी. के पास सुरक्षित है। यह निर्देशिका का प्रयोग मेडिको लीगल परपज हेतु नहीं किया जा सकता। इस योजना के संदर्भ में कोई भी वाद वाराणसी न्यायालय के अधीन होगा।